Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

जसप्रीत बुमराह ने हासिल की खास उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 400 विकेट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जसप्रीत बुमराह ने हासिल की खास उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 400 विकेट
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले भारत के 10वें गेंदबाज हैं। इसके अलावा बुमराह ऐसे छठे भारतीय तेज गेंदबाज जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने की उपलब्धि हासिल की है।

बुमराह ने हसन महमूद को आउट करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 11 ओवर में 50 रन देकर चार विकेट झटके। बुमराह ने घरेलू मैदान पर वापसी कर अपना दम दिखाया और बांग्लादेश की पारी को लड़खड़ा दिया। बुमराह ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने मुशफिकुर रहीम, हसन महमूद और तस्कीन अहमद के विकेट झटके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,578