Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने मलयेशिया को 8-1 से रौंदा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने मलयेशिया को 8-1 से रौंदा
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। गत चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में मलयेशिया को 8-1 से रौंद दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही भारत ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। भारत ने बुधवार को लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। 

भारत के लिए पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने आठ गोल दागे। इनमें राज कुमार पाल के तीन गोल, अरिजीत सिंह हुंडल के दो गोल, जुगराज सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उत्तम सिंह का एक-एक गोल शामिल है। मलयेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनुवर ने 34वें मिनट में एक गोल किया। भारत अभी तीन जीत से नौ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। 

छह टीम का टूर्नामेंट राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जा रहा है और शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी, जबकि 17 सितंबर को फाइनल खेला जायेगा। भारतीय टीम के फॉरवर्ड ने शानदार प्रदर्शन किया। राज कुमार पाल ने तीसरे, 25वें और 33वें मिनट में तीन गोल दागे, जबकि अरिजीत सिंह हुंडल ने छठे और 39वें मिनट में दो गोल किये। 

जुगराज सिंह ने सातवें, हरमनप्रीत सिंह ने 22वें और उत्तम सिंह ने 40वें मिनट में एक एक गोल दागे। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। तीन जीत के बाद उसके नौ अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान पांच अंक लेकर दूसरे और चीन तीन अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दक्षिण कोरिया दो अंक लेकर दूसरे, जापान एक लेकर पांचवें और मलयेशिया एक अंक लेकर छठे स्थान पर है। भारत ने इससे पहले चीन और जापान को हराया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,509