Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशियन चैंपियंस ट्राफी : भारत ने जापान को 5-1 से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशियन चैंपियंस ट्राफी : भारत ने जापान को 5-1 से हराया
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने सोमवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में जापान को 5-1 से हराया। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है और इसी के साथ वह तालिका में छह अंक के साथ शीर्ष पर है। आज यहां मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में हुये मुकाबले के पहले क्वार्टर से भारतीय टीम ने जापान को दबाव में रखा। 

भारतीय टीम ने आक्रमक शुरुआत करते हुए लगातार दो गोल किए। दूसरे मिनट में सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल करके अपनी टीम का खाता खोला। वहीं, भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ी अभिषेक ने फील्ड गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद जापानी खिलाड़ियों ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन वह एक भी गोल करने में सफल नहीं हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,549