टीम एबीएन, रांची। डॉ करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 का आज दूसरे दिन कुल 10 मैच पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग का खेला गया। फुटबॉल मैदान में आज अतिथि के रूप में डॉ प्रकाश चंद्र उरांव, पूर्व निदेशक, जनजातीय शोध संस्थान एवं डॉ हरि उरांव पूर्व समन्वयक, जनजातीय क्षेत्रीय भाषा विभाग विशेष रूप से उपस्थित थे।
साथ ही डॉक्टर ज्योति टोप्पो, डॉक्टर मीणा तिर्की, डॉ मृदुला खेस, शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जॉन मिंज, राम उरांव, सुभाष उरांव आदि कई कमेटी के मेंबर्स का भरपूर योगदान था।
पूरे मैदान में दर्शकों की अच्छी खासी संख्या थी। फाइनल मैच 7 सितंबर दिन शनिवार को दिन के 3 बजे होगी साथ ही समापन समारोह भी किया जायेगा। जिसमें मुख्य संरक्षक बंधु तिर्की, पूर्व शिक्षा मंत्री सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।