Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बीसीसीआई का ऐलान, 3 तीन स्टार खिलाड़ी बाहर, 1 की एंट्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीसीसीआई का ऐलान, 3 तीन स्टार खिलाड़ी बाहर, 1 की एंट्री
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दलीप ट्रॉफी 2024 का आयोजन 5 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिससे भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन 2024-25 की शुरुआत भी होगी। टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले कर्नाटक के बेंगलुरु और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में खेले जायेंगे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारत ए टीम बेंगलुरु में पहले मैच में अभिमन्यु ईश्वरन की भारत बी टीम से भिड़ेगी, जबकि टीम सी और टीम डी के बीच अनंतपुर में दूसरा मुकाबला खेला जायेगा। 

दलीप ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने पिछले महीने सभी टीमों के स्क्वॉड की घोषणा की थी, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कुछ बदलाव किये गये हैं। ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को पहले दौर से बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह, ईशान किशन की जगह इंडिया डी टीम में संजू सैमसन को शामिल किया गया है। 

दलीप ट्रॉफी के अपडेटेड स्क्वॉड 

  • टीम ए : शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, खलील अहमद, आवेश खान, विदवथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत। 
  • टीम बी : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर)। 
  • टीम सी : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, विशाल विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वारियर। 
  • टीम डी : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,435