टीम एबीएन, रांची। दिनांक 27.08.2024 को जय प्रकाश नगर में पंचमुखी विश्वकर्मा पूजा समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता शशिकांत कुमार एवं बैठक का संचालन राकेश कुमार शर्मा ने किया। बैठक में पिछले वर्ष विश्वकर्मा पूजा की समीक्षा कर एंव लेखा जोखा प्रस्तुत कर इस वर्ष भी 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से पूजा मनाने का निर्णय गया।
आज की बैठक में पूर्व की तरह पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें संरक्षक डॉ दिलीप कुमार सोनी, अनिल कुमार गुप्ता, दिनेश प्रजापति, राम प्यारे शर्मा एवं अशोक विश्वकर्मा को चुना गया है। वहीं सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए निरंजन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा एवं अवधेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, शशिकांत कुमार, विक्रांत विश्वकर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, सचिव आकाश कुमार विश्वकर्मा, सहसचिव उदय कुमार, संगठन सचिव सुरेश शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति, जगदेव विश्वकर्मा एवं विकास कुमार साव, कोषाध्यक्ष अजय सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा, रमेश शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, विजय प्रजापति, प्रकाश सोनी, सौरभ विश्वकर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा, कृष्ण शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, रामाशंकर शर्मा और रंजीत शर्मा को रखा गया है। धन्यवाद ज्ञापन रमेश शर्मा ने किया। उक्त जानकारी पंचमुखी विश्वकर्मा पूजा समिति के महासचिव राकेश कुमार शर्मा (9835166775) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।