Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इन लोगों का बिजली बिल होगा माफ

विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इन लोगों का बिजली बिल होगा माफ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। चुनाव से पहले राज्य सरकार द्वारा उठाये गये इन कदमों को जनता का समर्थन हासिल करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

दुमका में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने अपने हालिया ऐलान में गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बिजली बिल माफी की योजना का ऐलान किया, जिससे इनकम टैक्स न चुकाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि दुमका में आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं पर बकाया बिजली बिल है और जो इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करते, उनका बिल माफ किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बिजली बिलों का आकलन करेगी और उनके लिए भी राहत के उपाय किये जायेंगे। सीएम सोरेन ने कहा, हम समझते हैं कि हर व्यक्ति की जेब में सीमित साधन होते हैं। ऐसे में एक हाथ से कमाना और दूसरे हाथ से देना जरूरी हो जाता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, हमारी सरकार गरीबों के बाद मध्यमवर्गीय परिवारों को भी इस योजना का लाभ पहुंचाने की दिशा में कदम उठायेगी। 

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स अकाउंट पर भी इस योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा, पहले चरण में हम गरीब परिवारों के बकाया बिजली बिल को माफ करेंगे। इसके बाद, मध्यमवर्गीय परिवारों के बिजली बिलों का भी आकलन किया जाएगा और जो उपभोक्ता इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करते, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,205