Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

23 साल में पहली बार बांग्लादेश से टेस्ट में हारा पाकिस्तान,10 विकेट से रौंदा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
23 साल में पहली बार बांग्लादेश से टेस्ट में हारा पाकिस्तान,10 विकेट से रौंदा
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश ने रावलपिंडी में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बनाए और 117 रन की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को 146 रन पर समेट दिया। 30 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया।

 बांग्लादेश की टीम ने पहली बार 29 अगस्त 2001 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। करीब 23 साल में यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट में हराया है। इस बीच दोनों देशों के बीच 14 टेस्ट खेले गए हैं और 12 टेस्ट पाकिस्तान ने जीते हैं। एक बांग्लादेश ने जीता है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। वहीं, पाकिस्तान की यह अपने घर में एक और शर्मनाक हार है। टीम चार मार्च 2022 के बाद अपने घर में नौ टेस्ट खेल चुकी है और पांच मुकाबले हार चुकी है। चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। 

अब अपने घर में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।यह बांग्लादेश में अस्थिरता के बाद उनकी क्रिकेट टीम का पहला विदेशी दौरा था और उसी में टीम ने इतिहास रच दिया है। नजमुल शांती की अगुआई में गजब का प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल कर अपने देश के लोगों को खुशी दी है।

विज्ञापन