Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में झारखंडी बालाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में झारखंडी बालाएं
विज्ञापन
  • अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची झारखंड की टीम, CM हेमंत ने दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। नई दिल्ली में 63वीं राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड बालिका टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उनकी इस जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी टीम की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इन युवा खिलाड़ियों ने न केवल अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है, बल्कि भारतीय महिला फुटबॉल के भविष्य के लिए भी एक उज्ज्वल संकेत दिया है। इन बेटियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरा राज्य गर्व महसूस कर रहा है। 

गौरतलब है कि बीते गुरुवार के मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने अरुणाचल प्रदेश को 13-0 से हरा दिया। झारखंड की ओर से चांदनी कुमारी ने सबसे ज्यादा चार गोल किए। चांदनी के अलावा बबीता ने दो गोल और ललिता, नैना, क्रांति, पूजा संगीता, पुनिता और उर्वशी ने एक -एक गोल किया। इससे पहले उन्होंने पहले मुकाबले में नई दिल्ली को 7-0 से और दूसरे मुकाबले में गुजरात को 3-0 से हराया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 65,280