पहले ही प्रयास में किया क्वालीफाई
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में 89.34 के थ्रो के साथ फाइनल में प्रवेश किया। चोपड़ा ने का सर्वोच्च थ्रो में 89.34 मीटर का है। यह थ्रो उन्होंने 2022 में तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित स्पीड मीट इवेंट के दौरान स्थापित किया गया था।
भारत के अन्य भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना स्वत: क्वालीफिकेशन हासिल करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने 80.21 मीटर के साथ समापन किया। इस पूर्व उन्होंने पहले प्रयास में 80.73 का थ्रो फेंका था और दूसरे में फाउल किया। भाला फेंक मुकाबाला दो ग्रुप चरणों और खिताब के लिए होता है। ग्रुप चरण में 84 मीटर का थ्रो भी क्वालीफाई करने के लिए मान्य होता है, जबकि टॉप 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं।