Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

पेरिस ओलंपिक में बरकरार है पदक की आस...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पेरिस ओलंपिक में बरकरार है पदक की आस...
विज्ञापन
  • स्कीट मिश्रित में आ सकता है पदक, महेश्वरी-नरूका कांस्य के लिए खेलेंगे

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय निशानेबाजों महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरूका ने पेरिस ओलंपिक स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिये क्वालीफाई कर लिया। भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में 146 स्कोर किया। 

अब कांस्य पदक के लिये उनका मुकाबला चीन से होगा। भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन के पहले चरण के बाद 49 अंक लेकर संयुक्त दूसरे स्थान पर थी। पहले दौर में नरूका ने 25 में से 25 और महेश्वरी ने 24 अंक बनाए। दूसरे दौर में महेश्वरी ने 25 अंक बनाये लेकिन नरूका दूसरी और पांचवीं सीरिज में चूककर 23 अंक ही बना सके। तीसरे दौर में महेश्वरी ने 25 और नरूका ने 24 अंक बनाये।

विज्ञापन