ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक से चूकीं मनु भाकर
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना आखिरी मैच 25 मीटर पिस्टल इवेंट में खेला। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में हिस्सा लिया था। इन दोनों इवेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
मनु भाकर ने अपनी इस शानदार लय को 25 मीटर पिस्टल इवेंट में बरकरार नहीं रख सकी। इस इवेंट में वह चौथे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में कुल 10 सीरीज के शॉट्स लगाये जाने थे। एक सीरीज में कुल पांच शॉट्स थे और तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ।
सात सीरीज के बाद मनु दूसरे स्थान पर चल रही थीं, लेकिन इसके बाद उनके कुछ शॉट्स खराब रहे, जिसके चलते वह नीचे आ गयी और वापसी नहीं कर सकीं। उन्होंने 8 सीरीज में कुल 28 शॉट्स सही लगाये।