Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

मनु भाकर फाइनल में, ईशा चूकीं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मनु भाकर फाइनल में, ईशा चूकीं
विज्ञापन

मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 296 का स्कोर बनाया। कुल स्कोर मनु का 590 का रहा और उन्होंने 24 एक्स लगाए। पहले स्थान पर हंगरी की मेजर वेरोनिका रहीं। 

उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 298 का स्कोर बनाया। वेरोनिका का कुल स्कोर 592 का रहा और उन्होंने 27 एक्स यानी परफेक्ट 10 लगाये। मनु ने अपने लगातार तीसरे इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं। 

दोनों में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। मनु के पास पदकों की हैट्रिक लगाने का मौका है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं। मनु कल यानी शनिवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का फाइनल खेलेंगी। मनु प्रिसीजन राउंड के बाद तीसरे स्थान पर थीं। वहीं, इसी स्पर्धा में भारत की एक और शूटर ईशा सिंह 581 के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 291 का स्कोर बनाया, जबकि रैपिड राउंड में ईशा का स्कोर 290 रहा। मनु का फाइनल मुकाबला शनिवार को दोपहर एक बजे से खेला जायेगा।

विज्ञापन