Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पेरिस ओलंपिक : स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक : स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

मेडल जीत रच दिया इतिहास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ओलंपिक में भारत के एक और शूटर ने तिरंगा लहरा दिया है। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में शूटर स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता है। स्वप्निल कुसाले की ये जीत ऐतिहासिक है क्योंकि ये इस इवेंट में ओलंपिक पदक जीतने वाले वो पहले भारतीय हैं। 

29 साल के कोल्हापुर के इस निशानेबाज का ये पहला ओलंपिक है। पहले ही ओलंपिक में इस खिलाड़ी ने मेडल अपने नाम कर लिया। ये खिलाड़ी 12 सालों से ओलंपिक में क्वालिफाई करने की कोशिश कर रहा था और जब पेरिस में उन्हें मौका मिला तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया। 

स्वपिनल कुसाले ने 451.4 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1 शूटर को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। स्वपनिल कुसाले भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाले महज 7वें शूटर हैं। पेरिस ओलंपिक में अबतक तीन शूटर्स ने भारत को मेडल दिलाया है। 

मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इंजिविजुअल और मिक्सड इवेंट में कांस्य पदक जीता, उनके साथ सरबजोत ने भी मेडल जीता था। अब 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में स्वपनिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 24,100