Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 43
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची दीपिका कुमारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची दीपिका कुमारी
विज्ञापन

लवलीना ने भी अंतिम आठ में बनायी जगह

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं। दीपिका ने नीदरलैंड की क्विंटी रोएफेन को 6-2 से हराया। तीसरे सेट में दीपिका ने वापसी करते हुए 4-2 की बढ़त बना ली है। दीपिका ने 25 का स्कोर किया, जबकि क्विंटी 17 का स्कोर ही कर सकीं। नीदरलैंड की इस खिलाड़ी ने पहला शॉट बाहर खेला जिस कारण उन्हें अंक नहीं मिला।

तीरंदाज दीपिका अगले दौर में

महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रीना परनत को 6-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दीपिका इस मुकाबले में एक समय पिछड़ गयी थीं, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

विज्ञापन