Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 199
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

ऐतिहासिक होगी पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ऐतिहासिक होगी पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में बदलेगा 128 सालों का इतिहास, ओपनिंग सेरेमनी में पहली बार होगा कुछ ऐसा 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होगी। इस इवेंट में 10500 एथलीट्स हिस्सा लेने वाले हैं। उनके अलावा हजारों दर्शक और गेस्ट इस इवेंट में शामिल होंगे। इस उद्घाटन समारोह के दौरान 128 सालों का रिवाज टूट जायेगा। पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होनी है। इस इवेंट में 10500 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। उनके अलावा हजारों दर्शक और गेस्ट इस इवेंट में शामिल होंगे। इस दौरान 128 सालों से चला आ रहा एक रिवाज टूट जायेगा। ओपनिंग सेरेमनी का पूरा कार्यक्रम एफिल टावर और सीन नदी पर होना है। 

1896 में ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी, तब से अब तक ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम स्टेडियम में होता था। ये पहली बार है, जब इस कार्यक्रम को स्टेडियम के बाहर आयोजित किया जायेगा। आइये जानते हैं ओपनिंग सेरेमनी के दौरान क्या-क्या होगा, कौन से खास सेलिब्रिटी परफॉर्म करेंगे और इसे आप कहां देखे सकेंगे।

पेरिस ओलंपिक में क्या-क्या होगा 

ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 26 जुलाई को पेरिस के समय अनुसार शाम 7.30 से होगी, यानि भारतीय समय के अनुसार आप इसे रात 11 बजे से देख सकते हैं। इस दौरान पेरिस के इतिहास, संस्कृति और कला के बारे में जानकारी दी जायेगी। इन सभी की जिम्मेदारी फ्रांस के एक्टर और डायरेक्ट थॉमस जॉली संभालेंगे। सेरेमनी के कोरियग्राफर मॉड ले प्लेडेक के मुताबिक, हर पुल पर डांसर्स मौजूद रहेंगे। इसके लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर डाफने बर्की ने अपनी टीम के साथ 3000 डांसर्स और कलााकारों के लिए कॉस्ट्यूम तैयार की है। 

सीन नदी पर 6 किलोमीटर लंबे परेड का भी आयोजन किया जायेगा। इस सेरेमनी के दौरान एक और रिवाज को बदला जायेगा। हर बार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स ट्रैक पर मार्च करते थे। इस बार 100 नाव पर सवार होकर करीब 10500 एथलीट्स सीन नदी पर मार्च करते हुए दिखेंगे। अंत में ओलंपिक के मशाल को जलाकर खेलों की आधिकारिक रूप से इवेंट की शुरुआत की जायेगी।

क्या होगा रूट

सीन नदी पर होने वाले परेड 6 किलोमीटर लंबे परेड की शुरूआत आॅस्टरलित्ज ब्रिज से होगी, जो मशहूर कैथेड्रल चर्च नोट्रे डैम और लूवर म्यूजियम होते हुए जार्डिन डेस प्लांटेस तक जायेगी। ये परेड ओलंपिक के कुछ वेन्यू को होते हुए भी गुजरेगी।

ये सेलिब्रिटीज कर सकती है परफॉर्म

इस उद्घाटन समारोह में एथलीटों के 200 से अधिक प्रतिनिधिमंडल सीन नदी पर करेंगे, वहीं हजारों दर्शक सीन नदी के दोनों ओर से इसे देख सकेंगे। इस भव्य समारोह में मशहूर सिंगर लेडी गागा और सेलिन डियोन भी परफॉर्म कर सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए उन्हें 2 मिलियन डॉलर दिया गया है। दोनों को हाल ही में पेरिस शहर में स्पॉट किया गया था। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। खबरों के मुताबिक आर एंड बी स्टार आया नाकामुरा भी इस समारोह में परफॉर्म करती हुई नजर आ सकती हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

पेरिस ओलंपिक 2024 की स्ट्रीमिंग राइट्स भारत में वायाकॉम18 के पास है। इसलिए यदि आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्पोर्ट्स18, जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

विज्ञापन