Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आईओए को 8.5 करोड़ की मदद करेगा बीसीसीआई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईओए को 8.5 करोड़ की मदद करेगा बीसीसीआई
विज्ञापन

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की बड़ी घोषणा

बोर्ड आईओए को देगा इतने करोड़ रुपये की वित्तीय मदद

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में अब सात दिन का समय शेष बचा है। भारत ने आगामी टूर्नामेंट के लिए 117 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।

शाह का ट्वीट

बीसीसीआई सचिव ने बताया कि बोर्ड आईओए को 8.5 करोड़ की वित्तीय सहायता देगा। उन्होंने लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे अविश्वसनीय एथलीटों का समर्थन करेगा। हम अभियान के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं। हमारे पूरे दल को, हम आपको शुभकामनाएं देते हैं। भारत को गौरवान्वित करें! जय हिंद!

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,244