Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

यशस्वी-शुभमन से करायें ओपनिंग : सबा करीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यशस्वी-शुभमन से करायें ओपनिंग : सबा करीम
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी मांग, रोहित-कोहली के बाद इन्हें मिले ओपनिंग का मौका

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया की नजर श्रीलंका दौरे पर होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम में सलामी जोड़ी की जगह खाली है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने श्रीलंका दौरे पर जायसवाल और गिल को ओपनिंग का मौका देने की मांग की है।

26 जुलाई से शुरू होगा श्रीलंका दौरा

टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।  टी-20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। भारतीय टीम इस दौरे के लिए 20 तारीख के बाद रवाना हो सकती है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। 

तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई  से होगी। दूसरा मैच 28 और तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जायेगा। वहीं, वनडे सीरीज का आगाज दो अगस्त से होगा, जिसका दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमश: चार और सात अगस्त को खेला जायेगा। 

टी-20 सीरीज से पहले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने मांग की है कि जायसवाल और गिल को सलामी बल्लेबाजी का मौका मिलना चाहिए। दरअसल, इस जोड़ी ने जिम्बाब्वे दौरे पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। दिग्गज चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा को भी टीम में जगह मिलनी चाहिए। 

करीम ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण स्थान केवल शीर्ष क्रम में होंगे। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को इन दोनों (यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल) के साथ ही जाना चाहिए। मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा को कम से कम 15 में जगह मिलनी चाहिए क्योंकि आपके पास नंबर 3 पर ऋषभ पंत और नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,991