सुपर-8 का पूरा शेड्यूल, उलटफेर का लग सकता है तांता, इन चार मुकाबलों पर रहेंगी सभी की नजरें
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप 2024 का ग्रुप स्टेज खत्म होने को है। अभी तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इस स्टेज में सात मैच और बाकी हैं। मंगलवार को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मैच के साथ ही ग्रुप स्टेज का अंत हो जायेगा। अब तक तीन मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। वहीं, दो नतीजे सुपर ओवर में आये हैं।
19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो जायेगी। 20 टीमें इस विश्व कप में खेलने उतरी थीं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। अब तक सुपर-8 की छह टीमें तय हो चुकी हैं। दो और टीमों का फैसला होना है। हालांकि, इस टी-20 विश्व कप में कुछ बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं।
अफगानिस्तान ने जहां वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को चौंकाया, वहीं अमेरिका ने पाकिस्तान टीम को चौंका दिया। इस बार सुपर-8 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी कुछ पूर्व चैंपियन टीमें नहीं दिखेंगी। इनकी जगह अमेरिका, अफगानिस्तान जैसी नयी और मजबूत टीमों ने अपनी जगह तय की है।
सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून को अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। इस राउंड में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप की एक टीम तीन मैच खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 राउंड के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सीडिंग्स तय की गयी थीं।
जैसे कि भारत सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने पर भले ही अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहता, लेकिन उन्हें ए 1 ही माना जाता। इसी तरह आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के लिए है। आस्ट्रेलियाई टीम अपने ग्रुप (बी) में शीर्ष पर है, लेकिन उन्हें बी 2 का दर्जा दिया गया है। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल के मुकाबले और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।
ग्रुप ए
ए 1 : भारत, ए 2 : अमेरिका
ग्रुप-बी
बी 1 : दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम, बी 2 : आस्ट्रेलिया
ग्रुप-सी
सी 1 : अफगानिस्तान, सी 2 : वेस्टइंडीज
ग्रुप-डी
डी1 : दक्षिण अफ्रीका, डी 2 : दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम