Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

टी-20 वर्ल्ड कप : दो दिन में हो गये चार बड़े उलटफेर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टी-20 वर्ल्ड कप : दो दिन में हो गये चार बड़े उलटफेर
विज्ञापन

अब शुरू हुआ टी-20 विश्व कप का असली रोमांच

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप के नौवें संस्करण का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हो रहा ह। अब तक 16 सिर्फ 16 मुकाबले खेले गये हैं लेकिन विश्व कप का रोमांच अभी से शुरू हो गया। पिछले दो दिनों में दर्शकों को टी-20 विश्व कप के इतिहास के चार बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। हाल ही में 2009 की विश्व कप विजेता पाकिस्तान की टीम को अमेरिका ने सुपर ओवर में हराया था। वहीं, शनिवार को अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड जैसी दमदार टीम को हराकर सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। 

अमेरिका बनाम पाकिस्तान 

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच शु्क्रवार को टी20 विश्व कप 2024 का 11वां मुकाबला खेला गया। डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को कभी न भूलने वाली शिकस्त मिली। डेब्यूटेंट अमेरिका ने बाबर आजम की टीम को सुपर ओवर में हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में अमेरिका ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाये। 

इस स्थिति में मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने 18 रन बनाये। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 13 रन बना सकी। इस जीत के साथ मोनांक पटेल की टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। वहीं, पाकिस्तान पहले मैच में हार के साथ चौथे पायदान पर है। रविवार को बाबर आजम की टीम का भारतीय खिलाड़ियों से सामना होगा। भारत अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ जीतकर दूसरे स्थान पर है।  

कनाडा बनाम आयरलैंड 

ऐसा ही उलटफेर सात जून को कनाडा और आयरलैंड के बीच खेले गये मैच में हुआ। कनाडा ने टी-20 विश्व कप 2024 के ग्रुप-ए के मुकाबले में अपने से बेहतर रैंकिंग वाली आयरलैंड को 12 रनों से हराकर उलटफेर किया। कनाडा की इस वैश्विक टूर्नामेंट में यह पहली जीत है। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस किरटॉन के 49 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाये थे। 

जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। कनाडा की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। कनाडा टी-20 विश्व कप में कोई मैच जीतने वाली 22वीं टीम बनी। वहीं, कनाडा ऐसी 11वीं टीम है जिसके खिलाफ टी-20 में आयरलैंड को हार मिली।  

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान 

अफगानिस्तान ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रनों से जीत हासिल कर टी-20 विश्व कप 2024 में तीसरा बड़ा उलटफेर किया। इस टूर्नामेंट के 14वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाये। 

जवाब में अफगानिस्तान 15.2 ओवर में 75 रन पर आॅलआउट हो गयी। इस जीत के साथ राशिद खान की टीम ग्रुप सी की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गयी है। दो मैचों में जीत के साथ उनके खाते में चार अंक हैं जबकि कीवी टीम अपने पहले ही मैच में शिकस्त की वजह आखिरी पायदान पर है।  

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका 

टी-20 विश्व कप 2024 का 15वां मैच बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट से जीतकर मौजूदा टूनार्मेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया। ग्रुप डी के रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। फिलहाल अंक तालिका में नाजमुल हसन शांतो की टीम तीसरे स्थान पर है। 

डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पथुम निसंका की 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 124 रन बनाये। जवाब में बांग्लादेश ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाये और दो विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,067