Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

न्यूयॉर्क की पिचों से नाराज हैं भारतीय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
न्यूयॉर्क की पिचों से नाराज हैं भारतीय
विज्ञापन

बीसीसीआई के पूर्व क्यूरेटर ने न्यूयॉर्क की पिचों की आलोचना की

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व मुख्य क्यूरेटर दलजीत सिंह टी20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क में उपयोग लाई जा रही ड्रॉप इन पिचों की खराब स्थिति से हैरान हैं। भारत को न्यूयॉर्क में विश्व कप के तीन मैच खेलने हैं जिनमें पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को होने वाला मैच भी शामिल है। भारत और आयरलैंड के बीच खेले गये मैच के दौरान पिच से मिल रही असमान उछाल और दरारों ने लोगों का ध्यान खींचा। 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को जोश लिटिल की तेजी से उठती गेंद पर घायल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। बीसीसीआई के साथ दो दशक से भी अधिक समय तक काम करने वाले दलजीत ने कहा कि पिच बेहद खराब हैं। ड्रॉप इन पिच को काफी पहले लगाया जाना चाहिए। इस पर अलग-अलग तरह के रोलर का उपयोग किया जाना चाहिए था। 

ऐसा लगता है कि पिच को अच्छी तरह से तैयार नहीं किया गया। यह खराब गुणवत्ता वाली पिच हैं जिन्हें तैयार नहीं किया गया। आईसीसी ने आस्ट्रेलिया में बनी 10 ड्रॉप इन पिच को मई के पहले सप्ताह में न्यूयॉर्क पहुंचाया था। इन सभी पिच को एडिलेड ओवल के क्यूरेटर डेमियन हाफ ने तैयार किया था। 

दलजीत ने कहा- इन पिचों को तीन महीने पहले ही स्थापित किया जाना चाहिए था। इसके बाद उनमें अलग-अलग तरह से रोलिंग की जानी चाहिए थी। इसके बाद कुछ दिन का ब्रेक लेकर इसी प्रक्रिया को दोहराया जाना चाहिए था। इन पिच में असमान उछाल है जो टी20 के लिए आदर्श नहीं है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,535