टीम एबीएन, रांची। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय वुडबाल रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन राष्ट्रीय अंपायरिंग/ रेफरी तकनीकी आफिसियल के लिए सात से 10 जून तक हो रही है।
इस रिफ्रेशर कोर्स को कंडक्ट करने के लिए तथा वुडबाल के बारीकियों को बताने तथा राष्ट्रीय रेफरी तैयार करने हेतु झारखंड राज्य वुडबाल संघ महासचिव गोविंद झा को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आमंत्रित किया गया है।