तीसरी बार चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, फाइनल में हैदराबाद को आठ विकेट से हराया
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल के 17वें सीजन की चैंपियन बनी। जिसमें बेहतरीन टीम संयोजन दिखा। जिसकी बदौलत वह चैंपियन बनी। बाकी की टीमों में ऐसा टीम एफर्ट नहीं देखने को मिला। यही कारण है कि बाकी सभी टीमें यहां तक कि सनराइजर्स हैदराबाद भी फाइनल में पिछड़ गयी।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद की टीम 18.3 ओवर में सिर्फ 113 रन बना सकी। कोलकाता ने आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम तीसरी बार खिताब हासिल करने में कामयाब हुई।