टीम एबीएन, रांची। जिला वुडबाल संघ के द्वारा स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम में निशुल्क ग्रीष्म कालीन वुडबाल प्रशिक्षण शिविर 28 मई से सात जून तक सुबह 6 बजे से 8 बजे तक लगाया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण शिविर में कोई भी बालक/बालिका खिलाड़ी, जो 8 वर्ष से अधिक के है, सीखने के लिए भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षक के रूप में बंटी टोप्पो, निकित तथा नेहा कुमारी, प्रभा मांझी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। यह जानकारी गोविंद झा ने दी।