Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

बजरंग पूनिया हुए सस्पेंड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बजरंग पूनिया हुए सस्पेंड
विज्ञापन

टूट सकता है पेरिस ओलंपिक का सपना 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया के लिए पेरिस ओलंपिक में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। नाडा ने रविवार 5 मई को इस स्टार पहलवान को डोप टेस्ट ना कराए जाने को लेकर एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया। 

इस कड़े कदम की वजह से बजरंग पूनिया के पेरिस ओलंपिक में खेलने को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया है। नाडा की तरफ से यह फैसला लिए जाने के बाद अब उनके पेरिस ओलंपिक में जाने की उम्मीदों के जोरदार झटका लगा है। 

डोप सैंपल नहीं देने के लिए बजरंग पूनिया को ठअऊअ ने किया सस्पेंड। इस साल मार्च में सोनीपत में हुए ट्रायल के बाद बजरंग पूनिया ने डोप टेस्ट नहीं दिया था। अब अगर उनके उपर लगा यह बैन नहीं हटा तो पेरिस ओलंपिक के लिए होने वाले फाइनल ट्रायल में नहीं ले पाएंगे हिस्सा। 

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भारत के लिए ओलंपिक कांस्य पदक जीता है। टोक्यो में हुए  ओलंपिक 2020 में उन्होंने 65 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन