एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चौथा राष्ट्रीय योगासन जज प्रोग्राम लेवल 1,2,2+का आयोजन योगासान भारत के तत्वावधान मैं 29 अप्रैल से 3 मई तक साई एन एस एन आई एस पटियाला में हुआ। जिसका समापन आज हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विनीत कुमार साइ कार्यकारी निदेशक एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ जयदीप आर्य की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 180 से अधिक सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से आये जजों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जो योगासन खेल से संबंधित आने वाली प्रतियोगिताओं में जजिंग का कार्य करेंगे, जिसमें स्टेट प्रतियोगिता, नेशनल योगासन प्रतियोगिता, खेलो इंडिया प्रतियोगिता, योगासन खेल से संबंधित विभिन्न सत्र आयोजित किये गये। जिसमें योगासन प्रतियोगिता में होने वाली बारीकियों के बारे में और तकनीकी जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया और योगासन भारत द्वारा योगासन खेल को 12 इवेंट में कराया जाता है। इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
योगासन सत्र के दौरान ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना, प्रवीण और उनके कोच द्वारा भी उनके बॉक्सिंग खेल मैं कितना सुधार उन्होंने किया आसन, प्राणायाम, ध्यान के माध्यम से इसके बारे में बॉक्सर खिलाड़ी लवलीना ने विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि योग से हमारा शरीर फ्लैक्सिबल रहता है। सूर्य नमस्कार से हमारा वार्मउप हो जाता है। मेडिटेशन और प्राणायाम से हम कंसंट्रेट रहते हैं और हमारी इम्यूनिटी पावर बढ़ जाती है। इसलिए प्रत्येक खेल के खिलाड़ी को अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करना चाहिए।
वहीं योगासन भारत के महासचिव डॉक्टर जयदीप आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि योगासन खेल बहुत जल्द ही ओलंपिक में शामिल किया जायेगा, जिससे हमारे भारत के समस्त योग के खिलाड़ी हमारे राष्ट्र के लिए मेडल जीतकर योग खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पूरे विश्व में अपने देश का नाम रोशन कर सकेंगे। समापन सत्र के दोरान साई कार्यकारी निदेशक विनीत कुमार ने कहा कि योग से हम शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से हमारा विकाश होता है। साथ ही एकता भाव भी हमारे बीच विकसित होता है।
योगाचार्य महेश पाल ने बताया कि इस प्रोग्राम में विशिष्ट अतिथि डॉ संजय मालपानी उमंग डॉन, डॉ एम निरंजन, सी वी जयंती, डॉ आरती पाल, योगासन भारत कोषाध्यक्ष रचित कौशिक कार्यकारी परिषद के सदस्य रोहित कौशिक साईं ठर, ठकर मैं योगासन के मुख प्रशिक्षक डॉ सी के मिश्रा, शमील मोन कलङ्गोत, अभिजीत बोष एवं श्रेयष मार्तंड, पारुल शर्मा उपस्थित रहे।