Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

कोडरमा : जिले के योग खिलाड़ियों ने रांची में जिले 15 पदक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : जिले के योग खिलाड़ियों ने रांची में जिले 15 पदक
विज्ञापन
  • नौवीं सत्यानंद राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में लिये जिले के योग खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक
  • आकाश योग केंद्र के 6 खिलाड़ियों को योग टाइटल में खिताब 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। नौवीं सत्यानंद राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता रांची के बहुबाजार स्थित बिशॉप्स स्कूल के प्रांगण मे 27 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी, जिसमे कोडरमा जिले के 22 खिलाड़ी एवं 05 कोच / मैनेजर  ने हिस्सा लिया था जिसमे 8 वर्ष से कम आयु वर्ग मे वेदांता वर्मा ने स्वर्ण पदक, सुनीता कुमारी ने स्वर्ण पदक, शिवम कुमारी ने स्वर्ण पदक एवं ऋतिक यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

8 से 10 वर्ष आयु वर्ग मे पीहू कुमारी स्वर्ण पदक एवं स्पर्धा गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया, 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग मे नमन जैन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 12 से 14 वर्ष आयु के बालिका वर्ग मे, तनुश्री ने स्वर्ण पदक एवं अनुश्री ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया  वही बालक वर्ग मे दीक्षित राज ने स्वर्ण पदक एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्रत्युश राज ने कांस्य पदक  प्राप्त किया।

14 से 18 वर्ष आयु वर्ग मे लवली कुमारी ने रजत पदक,  रेशम वीरांगना ने कांस्य पदक प्राप्त किया, 35 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग मे अंजू कुमारी ने कांस्य पदक एवं सुरेश प्रसाद सेठ ने स्वर्ण पदक  प्राप्त किया वही इस प्रतियोगिता के टाइटल राउंड मे आकाश योग केंद्र के 6 खिलाड़ियों ने अपने ग्रुप मे चैंपियन बने जिसमे 8 से 10 वर्ष मे पीहू कुमारी राज्य द्वितीय स्थान पर रही।

10 से 12 वर्ष मे नमन जैन राज्य मे प्रथम स्थान पर रहे, 12 से 14 वर्ष बालिका वर्ग मे तन्नू श्री राज्य मे तृतीय स्थान पर रही वही इसी उम्र के बालक वर्ग मे दीक्षित राज ने राज्य मे प्रथम स्थान पर रहे 14 से 18 वर्ष के बालिका वर्ग मे रेशम वीरांगना राज्य मे तृतीय स्थान पर रही एवं 35 वर्ष से ऊपर के स्पर्धा  मे  74 वर्षीय कपड़ा व्यापारी सुरेश प्रसाद सेठ  ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता मे टीम की कप्तान एवं कोच ईशा कुमारी एवं मैनेजर प्रतिमा कुमारी एवं लक्ष्मी देवी को नियुक्त किया गया था जिनकी देख रेख मे कोडरमा जिला की टीम ने इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया यह जानकारी कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ ने दी। 

सभी विजय प्रतिभागियों को सेक्रेड हार्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद सिंह, प्राचार्य प्रमोद शर्मा, चाइल्ड प्रोगेसिव स्कूल के निदेशक तौफीक हुसैन, वरिष्ठ योग खिलाड़ी  मिथिलेश राम गुप्ता, संतोष भदानी, उमेश यादव, सौम्या भदानी, अरविंद एकघरा सहित कई योग खिलाड़ियों ने बधाई दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,807