Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

राज्य योग प्रतियोगिता के लिए रांची पहुंची कोडरमा योगासन टीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य योग प्रतियोगिता के लिए रांची पहुंची कोडरमा योगासन टीम
विज्ञापन

नौवीं सत्यानंद राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए जिले के 22 खिलाड़ी चयनित

टीम एबीएन, कोडरमा। 9वीं सत्यानंद राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता रांची के बहुबाजार स्थित बिशॉप्स स्कूल के प्रांगण में 27 से 28 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गयी है, जिसमें कोडरमा जिले के 22 खिलाड़ी एवं 05 कोच / मैनेजर हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता मे जिले से। 

05 वर्ष से लेकर 73 वर्ष आयु वर्ग के योगासन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसमे 8 वर्ष से कम आयु वर्ग में वेदांता वर्मा, सुनीता कुमारी, शिवम कुमारी, ऋतिक यादव, 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में पीहू कुमारी, कोमल कुमारी, स्पर्धा गुप्ता, रितेश यादव, सत्यम कुमार, 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग मे नमन जैन, आदित्य राज, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग मे अपराजिता, तनुश्री, अनुश्री, दीक्षित राज, प्रत्युश राज 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में लवली कुमारी, सलोनी कुमारी, रेशम वीरांगना, सौम्या भदानी, 35 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में अंजू कुमारी एवं सुरेश प्रसाद सेठ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

टीम की कप्तान एवं कोच ईशा कुमारी एवं मैनेजर प्रतिमा कुमारी एवं लक्ष्मी देवी को नियुक्त किया गया है यह जानकारी कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,548