Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आईपीएल के कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे चोटिल गब्बर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईपीएल के कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे चोटिल गब्बर
विज्ञापन
  • चोटिल शिखर धवन आईपीएल सात दिनों के लिए बाहर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधे में लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से कम से कम सात दिनों के लिए बाहर हो गये है। 

मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक मैच में पंजाब को मिली हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में पंजाब किंग्स के कोच संजय बांगर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके कंधे में चोट है। इसी कारण से वह कम से कम दो दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं। शिखर एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। साथ ही उनके पास ऐसी विकेटों पर खेलने का अच्छा अनुभव है। 

उनका टीम में होना हमारे लिए बहुत ही ज़्यादा महत्वपूर्ण है। अब हमें इंतेज़ार करना होगा और देखना होगा कि इलाज के बाद उन्हें ठीक होने में कितना समय लगता है। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि वह कम से कम सात से दस दिनों के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,800