Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

टी-20 सीरीज : इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया

टी-20 सीरीज : इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया
विज्ञापन
  • इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कप्तान हैदर नाइट की 35 रनों की पारी और नेट साइवर ब्रंट हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने शुक्रवार को खेले गये पांचवें टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की महिला टीम को पांच विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली है। 

इंग्लैंड की टीम ने 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे ओवर में माया बूशेर छह रन का विकेट खोया। आठवें ओवर में ऐलिस कैप्सी भी 25 रन और उसके बाद डेनिएल वायट ने 21 रन बनाकर आउट हो गयी। उस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 64 रन था। नेट साइवर ब्रंट और कप्तान हैदर नाइट ने पारी को संभालते हुए स्कोर को 121 रन तक ले गयी। 

ब्रंट ने 27 गेंदों में 31 रन बनाये। वहीं हैदर नाइट ने टीम के लिए 28 गेंदों मे सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। एमी जोंस और सोफिया डंकली छह-छह रन बनाकर नाबाद रही। इंग्लैंड ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 13,864