Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पदक जीत कर जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान : निशिकांत पाठक

पदक जीत कर जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान : निशिकांत पाठक
विज्ञापन
  • नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटे जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों का झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने रांची स्टेशन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया

टीम एबीएन, रांची। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 22 मार्च से जम्मू में आयोजित नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड टीम की खिलाड़ियों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए एरोबिक्स जिम्नास्टिक में दो कांस्य पदक (जूनियर ऐरो डांस इवेंट और सीनियर पी-टाई) जीत कर लौटे जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों का झारखंड जिम्नास्टिक संघ के द्वारा रांची स्टेशन पहुंचने पर जोरदार स्वागत कर माला और गुलदस्ता दे कर सम्मानित कर किया गया।

इस प्रतियोगिता में झारखंड की 23 सदस्यों की टीम ने भाग था। जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

  1. जूनियर ऐरो डांस इवेंट टीम - नयन कच्छप, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार, रिया कुमारी, सपना कुमारी, सृष्टि कुमारी राय, दशमी कुमारी, कंडा कुमारी
  2. सीनियर पी- टाई टीम - विकास गोप, अमित गोप, राजवीर केरकेट्टा, सूरज केसरी, करण कुमार

झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, जिला खेल पदाधिकारी, शिवेन्द्र कुमार सिंह तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष, आशीष झा, आलोक मिश्रा, तुलिका श्रीवास्तव, शशिकांत पाण्डेय, देवाशीष झा, सचिव -निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव सरोज यादव, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, आशुतोष दूबे एवं प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू ने जिमनास्टिक खिलाड़ियों का रांची स्टेशन में स्वागत किया। उक्त जानकारी प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,043