Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

झारखंड जिम्नास्टिक्स टीम ने जम्मू में लहराया परचम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड जिम्नास्टिक्स टीम ने जम्मू में लहराया परचम
विज्ञापन
  • प्रतियोगिता की शुरुआत से ही झारखंड टीम का रहा दबदबा
  • पदक जीत राज्यवासियों की होली की खुशी दोगुनी की

टीम एबीएन, रांची/जम्मू। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 22 मार्च से जम्मू में आयोजित नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखण्ड टीम की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एरोबिक्स जिम्नास्टिक में दो कांस्य पदक जीत कर जिम्नास्टिक में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। 

ज्ञात हो कि झारखंड जिम्नास्टिक संघ की टीमें लगातार तीन वर्षों से इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है और विगत वर्षों में चौथे एवं पांचवें स्थान पर रही‌ थी। 

अपने पिछली उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए जुनियर ऐरो डांस इवेंट में तृतीय स्थान तथा सीनियर पी-टाइट्स में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों ने अन्य प्रतियोगिता में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड की 23 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।

खिलाड़ियों की सूची

अमित गोप, राजवीर केरकेट्टा, सूरज केसरी, करण कुमार, राहुल टोप्पो, साहिल कच्छप, रोहित मुंडा, प्रिया यादव, नयन कच्छप, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार, प्रिया कुमारी, सपना कुमारी, सृष्टि कुमारी राय, दशमी कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, कंडा कुमारी, रुद्र कुमार, उज्वल कुमार पंडित, रितु कुमारी, एवं प्रशिक्षक सह कप्तान पुरुष -विकास गोप, प्रशिक्षक सह कप्तान, महिला -श्रुति।

झारखंड टीम की इस दोहरी सफलता पर निदेशक, झारखंड कला एवं संस्कृति, खेल और युवा मामले सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दूबे, जिला खेल पदाधिकारी, शिवेन्द्र कुमार सिंह तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष, आशीष झा, आलोक मिश्रा, तुलिका श्रीवास्तव, शशिकांत पाण्डेय, सचिव -निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव सरोज यादव, कोषाध्यक्ष गोविन्द झा, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सभी संबद्ध जिला के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। उक्त जानकारी प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,349