Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू

ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
  • ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी में पांच राज्यों के तीरंदाज साधेंगे निशाना
  • अंतराष्ट्रीय पदक विजेता भी हो रहे हैं शामिल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी जिला तीरंदाजी संघ और झारखंड तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान एनटीपीसी और खेलो इंडिया के सहयोग से शुक्रवार को ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता खूंटी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शुरू हुई।

मुख्य अतिथि भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया। उन्होंने तीर-कमान लेकर निशाना भी साधा। मौके पर उन्होंने कहा कि देश में खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा प्रदान करने का प्रयास जारी है।

हमारे खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल के दिनों में कई मेडल भी मिला है। उन्होंने कहा कि जो अवसर मिल रहा है, उसका लाभ उठाते हुए आगे बढ़ें। तीरंदाजी के क्षेत्र में अच्छा काम किया जा रहा है।

मौके पर द्रोणाचार्य अवार्डी पद्मश्री पूर्णिमा महतो, भारतीय तीरंदाजी संघ के सह सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष एल मूर्ति, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक प्रकाश राम, डी साईश्वरी राव, राजेश हसदक, रोहित कोइरी, शेखर लगूरी, शिशिर महतो, करण कर्मकार, सुमित मिश्रा, जिला तीरंदाजी संघ से बसंत कुमार, ईशान जायसवाल, दानिश अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में झारखंड सहित पश्चिम बंगाल, बिहार, ओड़िशा व छत्तीसगढ़ के 101 तीरंदाज भाग ले रहे हैं। इनमें अंतराष्ट्रीय तीरंदाज मधुमिता कुमारी, भाग्यवती चानू, दीप्ति कुमारी, सविता कुमारी, जुवेल सरकार, रूमा विश्वास समेत अन्य अंतराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता तीरंदाज भी शामिल हैं। 

प्रतियोगिता के पहले दिन कंपाउंड बालिका में झारखंड की मधुमिता, बालक वर्ग में भी झारखंड के दीपक कुमार प्रथम रहे। वहीं रिकर्व बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की रूमा विश्वास और बालक वर्ग में भी पश्चिम बंगाल के ही जुवेल सरकार प्रथम स्थान पर रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,351