Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

धोनी की जगह गायकवाड़ होंगे सीएसके के कैप्टन

धोनी की जगह गायकवाड़ होंगे सीएसके के कैप्टन
विज्ञापन

आईपीएल से पहले चेन्नई की कप्तानी में बड़ा बदलाव

धोनी की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। 

उन्हें आईपीएल के आगाज से ठीक पहले यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसकी जानकारी आईपीएल ने अपने आफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। 22 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 17वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। 

सीएसके अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। धोनी के नेतृत्व में टीम ने पिछले सीजन में गुजरात जाएंट्स को फाइनल मैच में करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

सीएसके को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी आगामी सीजन में टीम की अगुवाई करते नजर नहीं आएंगे। यह पहली बार नहीं है कि धोनी ने इस जिम्मेदारी से किनारा किया है। इससे पहले आईपीएल 2022 में भी टीम मैनेजमेंट ने कप्तानी में बदलाव किया था। स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा को धोनी की जगह कप्तान बनाया गया था। 

हालांकि, वह इस जिम्मेदारी का निर्वाहन ठीक ढंग से नहीं कर पाये थे और लीग मैचों में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से उन्होंने टीम का साथ बीच सीजन में ही छोड़ दिया था और कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद धोनी ने एक बार फिर कप्तानी संभाली थी। पिछले सीजन में टीम ने अपना पांचवां खिताब जीता था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,762