Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

भारत में नहीं तो आखिर कहां खेल जायेगा आईपीएल के सेकंड फेज

भारत में नहीं तो आखिर कहां खेल जायेगा आईपीएल के सेकंड फेज
विज्ञापन
  • भारत में नहीं खेला जायेगा आईपीएल 2024 का दूसरा फेज!

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की शुरुआत हो रही है। आईपीएल का अभी तक पूरा शेड्यूल नहीं आया है। बीसीसीआई ने सिर्फ 21 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया है। इसका कारण इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव हैं। अब खबर है कि बीसीसीआई आईपीएल के दूसरे हाफ को भारत से बाहर यूएई में करा सकता है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले इस बारे में जानकारी दी है। सूत्र ने बताया है कि बीसीसीआई के कुछ शीर्ष अधिकारी इस समय यूएई में हैं और इस बारे में विचार किया जा रहा है कि क्या आईपीएल के बाकी मैच भारत से बाहर कराये जायें।

चुनाव आयोग शनिवार को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इसके बाद आईपीएल के बाकी बचे मैचों के शेड्यूल को लेकर फैसला किया जायेगा। चुनावों के चलते हालांकि बीसीसीआई को आईपीएल के आयोजन में परेशानी आ सकती है। इसी कारण भारतीय बोर्ड आईपीएल को बाहर कराने पर विचार कर रहा है।

यूएई में बीसीसीआई अधिकारी

शनिवार को चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा और इसके बाद बीसीसीआई आईपीएल के बाकी बचे मैचों के कार्यक्रम को लेकर फैसला करेगा। 

रिपोर्ट में लिखा गया है कि इस समय बीसीसीआई के कुछ शीर्ष अधिकारी दुबई में हैं और वहां आईपीएल का दूसरा हाफ कराने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। अभी तक बीसीसीआई ने 22 मार्च से सात अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल जारी किया है। बाकी के मैचों का अभी इंतजार है। अगर दूसरा हाफ बाहर कराया जाता है, तो फिर मैचों के बीच में गैप हो सकता है।

साथ ही इसकी भी संभावना है कि आईपीएल लास्ट फेज के लिए वापस भारत में आ जाये यानी प्लेऑफ और फाइनल भारत में ही हों। लोकसभा चुनाव जब भी होते हैं आईपीएल के आयोजन में समस्या आती है। 2009 में जब दूसरा आईपीएल सीजन हुआ था तब पूरी लीग को साउथ अफ्रीका में कराया गया था।

इसके बाद 2014 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे तब आईपीएल का आयोजन तो पहला हाफ यूएई में हुआ था और दूसरा हाफ भारत में खेला गया था। 2019 में हालांकि लोकसभा चुनावों के बाद भी पूरा आईपीएल भारत में ही हुआ था। वहीं कोविड के समय में भी बीसीसीआई ने आईपीएल को यूएई में कराया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,208