Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आइसीसी के नये नियमों से सकते में गेंदबाज

आइसीसी के नये नियमों से सकते में गेंदबाज
विज्ञापन

गेंदबाजी के दौरान टीमों को रहना होगा सावधान! 

टी-20 विश्व कप से पहले आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज जून में होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टॉप क्लॉक नियम को स्थायी रूप से लागू करने का फैसला लिया है। 

दिसंबर, 2023 में आईसीसी ने इस नियम को ट्रॉयल के तौर पर लागू किया था, जिसमें गेंदबाजी करने वाली टीम को एक ओवर खत्म होने के बाद दूसरा ओवर तय समय में शुरू करना होता था। ऐसा नहीं करने वाले नियम के तहत फील्डिंग करने वाली टीम पर पेनाल्टी लगायी जाती थी। दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी का यह नियम अब सिर्फ टी-20 में ही नहीं बल्कि वनडे में भी लागू होगा।  

60 सेकेंड में नहीं फेंकी गेंद, तो लगेगी पांच रन की पेनाल्टी 

आईसीसी की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक, स्टॉप क्लॉक नियम के तहत गेंदबाजी के दौरान टीमों को अगला ओवर फेंकने के लिए समय का खास ख्याल रखना होगा। गेंदबाजी करने वाली टीम को अगला ओवर शुरू करने के लिए सिर्फ 60 सेकेंड का समय मिलेगा, जिसमें उन्हें पहली गेंद फेंकनी होगी। 

एक ओवर खत्म होत ही थर्ड अंपायर स्टॉप वॉच आन कर देगा। फील्डिंग टीम अगर एक मिनट के भीतर अगले ओवर की पहली गेंद फेंकने में कामयाब होती है तो उसे सिर्फ दो बार अंपायर की चेतावनी का सामना करना पड़ेगा। 

वहीं, इससे चूकने पर टीम को आईसीसी की सख्ती का सामना करना पड़ेगा। टीम पर 5 रन पेनाल्टी के रूप में लगाये जायेंगे। इस नियम को लागू करने का फैसला अंपायर्स का होगा, जिसमें वह इस पर भी नजर रखेंगे कि कहीं बल्लेबाजों की वजह से तो ओवर शुरू करने में तो देर नहीं हो रही।

स्टॉप क्लॉक नियम किन परिस्थितियों में रद्द किया जा सकता है 

  • जब ओवरों के बीच कोई नया बल्लेबाज विकेट पर आता है। 
  • एक आधिकारिक ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान। 
  • अंपायरों ने बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षक की चोट के आनफील्ड उपचार को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,371