Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

महीने के सर्वश्रेष्ठ आईसीसी खिलाड़ी बने यशस्वी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
महीने के सर्वश्रेष्ठ आईसीसी खिलाड़ी बने यशस्वी
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद मंगलवार को फरवरी के लिए आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुना गया। 

बायें हाथ के 22 साल के इस खब्बू बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की इस श्रृंखला में 712 रन बनाये, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

उन्होंने इस दौरान दो दोहरे शतक और तीन अर्धशतक लगाकर भारत को 4-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने राजकोट में अपने दोहरी शतकीय पारी के दौरान 12 छक्के लगाकर टेस्ट की एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

जायसवाल ने आइसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के बाद कहा कि मैं आईसीसी पुरस्कार हासिल करके वास्तव में खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मुझे और पुरस्कार मिलेंगे। उन्होंने कहा- यह मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ और पांच मैचों की मेरी पहली श्रृंखला थी। 

मैंने वास्तव में इसका लुत्फ उठाया। मैंने अच्छा खेल दिखाया और हम श्रृंखला 4-1 से जीतने में सफल रहे। मेरे सभी साथी खिलाड़ियों के साथ यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। उन्होंने विशाखापत्तनम में 219 रन की पारी खेलने के बाद राजकोट में नाबाद 214 रन बनाये थे। 22 वर्ष 49 दिन की उम्र में लगातार दो दोहरे शतक जड़ने वाले वह डॉन ब्रैडमैन और विनोद कांबली के बाद दुनिया के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। 

उन्होंने फरवरी के महीने में तीन टेस्ट मैचों में 112 की औसत से 560 रन बनाये जिसमें 20 छक्के शामिल थे। जायसवाल ने न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार जीता।

विज्ञापन