- टीम इंडिया को बड़ा झटका
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत जून में संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगी। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व स्तरीय टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं।
इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की है। उन्होंने बताया कि स्टार गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलते नजर आयेंगे ऐसे में उनका आईपीएल 2024 में भी खेलना मुश्किल है।
आईपीएल और टी20 विश्व कप से बाहर हुए शमी
भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हाल ही में एड़ी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
अब खबर आयी है कि वह सितंबर में होने वाली दो टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते नजर आयेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि शमी की सर्जरी हो गयी है, वह भारत वापस आ गये हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है।