Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 45
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

हमारे कैरियर का निर्णायक मोड़ थी 2021 का इंग्लैंड सीरीज : अश्विन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हमारे कैरियर का निर्णायक मोड़ थी 2021 का इंग्लैंड सीरीज : अश्विन
विज्ञापन

100वें टेस्ट से पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन ने खोले राज

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के सीनियर आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मंगलवार को कह कि इंग्लैंड के खिलाफ 2012 की श्रृंखला उनके करियर का निर्णायक मोड़ थी जिससे उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने में मदद मिली। इंग्लैंड ने वह श्रृंखला 2-1 से जीती थी जो भारत में 1984-85 के बाद श्रृंखला में उसकी पहली जीत थी। 

अश्विन ने अपने सौवे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, इंग्लैंड के खिलाफ 2012 की श्रृंखला मेरे लिए निर्णायक मोड़ थी। इसने मुझे बताया कि मुझे कहां सुधार करना है। इंग्लैंड के खिलाफ यहां सात मार्च से शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट के जरिए अश्विन अपने करियर के 100 टेस्ट पूरे करेंगे। 

उन्होंने इस बारे में कहा, यह बड़ा मौका है। गंतव्य से ज्यादा सफर खास रहा है। मेरी तैयारी में इससे कोई बदलाव नहीं आया है। हमें टेस्ट मैच जीतना है। करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, बर्मिंघम में 2018-19 में मेरे टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पैल रहा। 

हाल ही में 500 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बने अश्विन ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

विज्ञापन