Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : चाय पी रहे तीन लोगों को लॉरी ने कुचल डाला

दुमका : चाय पी रहे तीन लोगों को लॉरी ने कुचल डाला
विज्ञापन
  • दुकान में बैठकर पी रहे थे चाय, लॉरी ने कुचल डाला, तीन की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसा हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा चौक के पास हुआ है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग हंसडीहा चौक के पास एक चाय की दुकान में चाय पी रहे थे। उसी वक्त एक बेलगाम मालवाहक लॉरी दुकान में घुस गयी। जिससे चार लोग उसकी चपेट में आ गये।

जिनमें तीन लोगों की मौके पर भी मौत हो गयी, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने दुमका-भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस वहां पहुंची है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,573