Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
हेल्थ

उम्र : चार साल और आंख में घुस गयी पेन की निब, जानें कैसे बची जान...

उम्र : चार साल और आंख में घुस गयी पेन की निब, जानें कैसे बची जान...
विज्ञापन

जानें रिम्स के डॉक्टरों ने कैसे बचायी मासूम की जान

टीम एबीएन, रांची। रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बच्चे की आंख में पेन की निब घुस गयी। हालांकि रिम्स के डॉक्टरों ने आपरेशन कर बच्चे की आंखें बचा लीं है। बताया जा रहा है कि देवघर जिले के 4 साल का एक बच्चा अपने घर में पेन से खेल रहा था, लेकिन पेन पलंग के नीचे गिर गई। 

पलंग के नीचे अंधेरा होने की वजह से बच्चे को ठीक से दिखा नहीं और पेन उठाने के दौरान पेन की निब इसकी आंख में जा घुसी। यह निब करीब 8.7 मिलीमीटर अंदर धंसी हुई थी। परिजनों ने इस बच्चे को रिम्स में भर्ती कराया, जहां आपरेशन कर बच्चे की आंख से निब सफलतापूर्वक निकली गई। 

सर्जरी करने वाले आस्टियोपैथी डॉक्टर की टीम जिसमें प्रमुख रूप से डॉ राहुल प्रसाद ने बताया कि आपरेशन के दौरान आंखों के रेटिना को बचाना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन 2 घंटे के आॅपरेशन के बाद सफलतापूर्वक निब को बाहर निकाला लिया गया और अब बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,556