Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

मेडिकल क्षेत्र में क्रांति लायेगा एआइ

मेडिकल क्षेत्र में क्रांति लायेगा एआइ
विज्ञापन
  • इन सुविधाओं में सहायता देगा आइआइटी कानपुर, सरकार के साथ हुआ ये समझौता 
  • आईआईटी कानपुर और यूपी सरकार में हुआ एमओयूआईआईटी कानपुर और यूपी सरकार में हुआ एमओयू 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए टेलीमेडिसिन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार टेलीमेडिसिन को तकनीक की मदद से हर आम आदमी तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने आईआईटी कानपुर के साथ एक एमओयू किया है। 

इस एमओयू के तहत, आईआईटी कानपुर राज्य में टेलीमेडिसिन सुविधाओं को आगे बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा वितरण में क्रांति लाने में मदद करेगा। आईआईटी कानपुर लगातार अक पर काम कर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

इसी क्रम में, आईआईटी कानपुर के गंगवाल स्कूल आफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने एआई के माध्यम से राज्य में स्वास्थ्य सेवा और टेलीमेडिसिन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। 

मेडिकल क्षेत्र में क्रांति लायेगा एआइ 

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर एस गणेश ने बताया कि इस एमओयू के तहत, एआई को टेलीहेल्थ और पॉइंट आफ केयर डायग्नोस्टिक के साथ तालमेल बनाकर उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत किया जाएगा। 

आईआईटी कानपुर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर एआई और मशीन लर्निंग का उपयोग करके तकनीकी रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को हर आदमी तक पहुंचाने का काम करेगा। इस एमओयू से उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य और सकारात्मक मेडिकल क्षेत्र में काम करने की उम्मीद है।

एमओयू के कुछ प्रमुख बिंदु 

  • एआई-संचालित टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म का विकास 
  • दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए टेली-कंसल्टेशन सुविधाओं का विस्तार 
  • रोगों के निदान के लिए एआई-आधारित उपकरणों का विकास 
  • स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार 
  • यह एमओयू उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और टेलीमेडिसिन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.