टीम एबीएन, रांची। नागपुर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय बालक /बालिका वुडबाल प्रतियोगिता (जो सात से 11 मार्च के बीच आयोजित होंगे) में भाग लेने हेतु चयनित खिलाड़ियों का जयपाल सिंह स्टेडियम में शाम को 10 दिवसीय वुडबाल प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है।
इस शिविर के आधार पर झारखंड राज्य वुडबाल टीम का गठन किया जायेगा, जो सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षक गोविंद झा की देखरेख में चल रही है।