Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद में फिर फटी धरती!

धनबाद में फिर फटी धरती!
विज्ञापन

सड़क और आसपास बना गोफ, गड्ढे से हो रहा जहरीली गैस का रिसाव 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में जमीन में बने गोफ से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। इससे इलाके के लोगों में काफी दहशत है। ये घटना बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के आगरडीह की है। 

कोयलांचल में बीते 1 साल धड़ल्ले से अवैध कोयला खनन तस्करी हुई थी। फायर डेंजर जोन बंद मुहानों से कोयला खनन किया गया,जिसका असर अब देखा जा रहा है। रविवार को बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 के आगरडीह में आचनक तेज आवाज के साथ गोफ बन गया। जिससे लगातार जहरीली गैस रिसाव होने रहा है। 

इस गोफ से भारी मात्रा में जहरीली गैस का रिसाव होने से स्थानीय लोगों में दहशत है। आगरडीह बूढ़ा बाबा मंदिर के पास जोरदार आवाज के साथ गैस रिसाव होने लगा है। यहां आसपास रह रहे लोग इस घटना से भयभीत है। 

वहीं तेतुलिया कतरास मुख्य मार्ग में जगह जगह दरारें पड़ गयी हैं। मुख्य सड़क के रास्ते बच्चे प्रतिदिन स्कूल आना जाना करते हैं। वहीं स्थानीय लोग बाजार आना जाना भी इसी दरार वाली सड़क से कर रहे हैं। 

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दी। बीसीसीएल प्रबंधन सूचना पाकर मौके पर पहुंच गोफ की भराई करने में जुट गया है। गैस निकलने के कारण पूरा इलाका धुआं धुआं हो रहा है। जिस कारण से लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगी है। 

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध कोयला खनन बंद मुहाने होने के कारण गोफ बना है, जिससे गैस रिसाव हो रहा है। इसके अलावा मुख्य सड़क पर भी दरार आ गयी है, लोग सुरक्षित रहे इसका उपाय बीसीसीएल को करना चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,258