Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

चेन्नई और आरसीबी के बीच होगा आइपीएल 2024 का उद्घाटन मुकाबला

चेन्नई और आरसीबी के बीच होगा आइपीएल 2024 का उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन

आईपीएल के शुरूआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का शेड्यूल गुरुवार (22 फरवरी) को जारी हो गया है। पहले मुकाबले में गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की खेलेगी। यह मैच उसके होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को होगा।

चेन्नई का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम से होगा। अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। चेन्नई की टीम रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल के किसी सीजन का पहला मैच खेलेगी। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 में उद्घाटन मैच खेल चुकी है। 

दिल्ली कैपिटल्स अपना शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में खेलेगी। महिला प्रीमियर लीग का फाइनल दिल्ली में खेला जाएगा, उसके तुरंत बाद मैदान को आईपीएल के लिए तैयार करने में समय लगेगा। इस कारण दिल्ली के शुरूआती दो मैच विशाखापत्तन में होंगे।

देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी 15 दिनों का कार्यक्रम सामने आया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

आईपीएल के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

मैच तारीख टीमें जगह

  1. 22 मार्च CSK vs RCB चेन्नई
  2. 23 मार्च PBKS vs DC मोहाली
  3. 23 मार्च KKR vs SRH कोलकाता
  4. 24 मार्च RR vs LSG जयपुर
  5. 24 मार्च GT vs MI अहमदाबाद
  6. 25 मार्च RCB vs PBKS बेंगलुरु
  7. 26 मार्च CSK vs GT चेन्नई
  8. 27 मार्च SRH vs MI हैदराबाद
  9. 28 मार्च RR vs DC  जयपुर
  10. 29 मार्च RCB vs KKR बेंगलुरु
  11. 30 मार्च LSG vs PBKS लखनऊ
  12. 31 मार्च GT vs SRH अहमदाबाद
  13. 31 मार्च DC vs CSK विशाखापत्तनम
  14. 1 अप्रैल MI vs RR मुंबई
  15. 2 अप्रैल RCB vs LSG बेंगलुरु
  16. 3 अप्रैल DC vs KKR विशाखापत्तनम
  17. 4 अप्रैल GT vs PBKS अहमदाबाद
  18. 5 अप्रैल SRH vs CSK हैदराबाद
  19. 6 अप्रैल RR vs RCB जयपुर
  20. 7 अप्रैल MI vs DC मुंबई
  21. 7 अप्रैल LSG vs GT लखनऊ

देश में होगा ही पूरा आईपीएल 

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाएगा। सिर्फ 2009 में ही आईपीएल पूरी तरह से विदेश में (दक्षिण अफ्रीका) खेला गया था, जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण कुछ मुकाबले यूएई में खेले गए थे। हालांकि, 2019 में आम चुनाव के बावजूद भारत में टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,820