विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, अनुष्का ने दिया बच्चे को जन्म
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। खबरों के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने लंदन के एक हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया है। जिसका नाम अकाय रखा है। क्रिकेटर विराट कोहली ने मंगलवार को यह जानकारी शेयर की।
विराट ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा- अत्यधिक खुशी और पूरे दिल से प्यार के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाए और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।