Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

चौथा टेस्ट : कल रांची पहुंचेंगे दोनों टीमों के खिलाड़ी

चौथा टेस्ट : कल रांची पहुंचेंगे दोनों टीमों के खिलाड़ी
विज्ञापन
  • 20 फरवरी को रांची पहुंचेंगे भारत और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची में 23 फरवरी से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले क्रिकेट के टेस्ट मैच को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. वहीं स्टेडियम प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से मैच को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी हैं।

20 फरवरी को भारत और इंग्लैंड की टीम पहुंचेगी रांची

20 फरवरी को भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी रांची पहुंचेंगे। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। वहीं इसे लेकर पिछले दिनों रांची डीसी और एसएसपी की जेएससीए प्रबंधन के साथ बैठक हुई थी। जिसमें मैच को लेकर करीब डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिये गये थे।

20 फरवरी को रांची पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी रेडिशन ब्लू होटल में आराम करेंगे। वहीं 21 और 22 फरवरी को प्रैक्टिस सेशन चलेगा। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी और इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाते दिखेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,202