Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

तीसरा टेस्ट 434 रन से जीती टीम इंडिया, सीरीज में 2-1 से आगे

तीसरा टेस्ट 434 रन से जीती टीम इंडिया, सीरीज में 2-1 से आगे
विज्ञापन

भारत ने राजकोट में रचा इतिहास

टेस्ट में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत ने 434 रन से जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। 

राजकोट में खेले गए मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम ने 445 रन बनाये। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 319 रन बना सकी। भारत को 126 रन की लीड मिली। दूसरी पारी में भारत ने 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और बेन स्टोक्स की टीम को 557 रन का लक्ष्य थमाया। 

इसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी।
टेस्ट में भारत की अब तक सबसे बड़ी जीत
राजकोट में खेले गये टेस्ट मुकाबले में भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2021 में खेले गए मैच में भारत ने 372 रन से जीत दर्ज की थी। 

वहीं, 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 337 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। 2016 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 321 रन से मात दी थी। इसके अलावा 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने मोहाली में 320 रन से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,413