Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

तीसरा टेस्ट : तीसरे दिन भारत की कुल बढ़त 322 रन

तीसरा टेस्ट : तीसरे दिन भारत की कुल बढ़त 322 रन
विज्ञापन
  • तीसरे दिन का खेल खत्म, यशस्वी के शतक की बदौलत भारत दूसरी पारी में 196/2, बढ़त 322 रन की हुई 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन खेला गया। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाये थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गयी। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है। यह मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट गंवाकर 196 रन बना लिये हैं। 

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 196 रन बना लिये हैं। फिलहाल कुलदीप यादव तीन रन और शुभमन गिल 65 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दो झटके रोहित (19) और रजत पाटीदार (0) के रूप में लगे। 

वहीं, यशस्वी जायसवाल कमर में दर्द की वजह से 133 गेंद में 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गये। वह अब तक अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। वह आगे बल्लेबाजी के लिए आयेंगे या नहीं इस पर बीसीसीआई ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है। 

इंग्लैंड की ओर से जो रूट और टॉम हार्टले को एक-एक विकेट मिला है। दूसरी पारी में भारत की कुल बढ़त अब तक 322 रन की हो चुकी है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 445 रन बनाये थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को दूसरी पारी में 126 रन की लीड मिली थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 13,372