- जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में 16 से लगेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। झारखंड और राजस्थान के बीच 16 से 19 फरवरी तक रणजी ट्रॉफी एलिट ग्रुप ए का मैच खेला जायेगा।
इस मैच में दोनों टीमों से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। राजस्थान की टीम में बल्लेबाज दीपक हुड्डा, बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और लेग स्पिनर राहुल चहर जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मौजूद रहेंगे।
वहीं, झारखंड की टीम में सौरभ तिवारी, शहबाज नदीम, वरुण एरॉन जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होंगे। सौरभ तिवारी और वरुण एरॉन का यह आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच होगा। मुकाबले के लिए राजस्थान की टीम शहर पहुंच गयी है. गुरुवार को कीनन स्टेडियम में अभ्यास करेगी।